
किसानों को 370 रुपये कुंतल ही मिलेगा गन्ने का मूल्य, कैबिनेट ने नौ और प्रस्तावों की भी दी मंजूरी।
लखनऊ।
लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने नए पेराई सत्र के लिए गन्ने का राज्य परामर्शी मूल्य 370 रुपये प्रति कुंतल बरकरार रखने का निर्णय लिया है। यह निर्णय सोमवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन लिया गया। इसके जरिए नौ अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।
पिछले साल भी सरकार ने गन्ने की सभी प्रजातियों में 20 रुपये की बढ़ोतरी की थी। तब यह रेट 350 से बढ़ाकर 370 रुपये कर दिया गया था लेकिन इस बार कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। प्रदेश की सभी चीनी मिलों के लिए गन्ने का यही रेट तय किया गया है।
असल में पिछले दिनों चीनी मिल संघ ने सरकार से गन्ने का रेट न बढ़ाए जाने का अनुरोध किया था। उनका तर्क था कि चीनी मिलों को रेट बढ़ने पर नुकसान होगा और गन्ना किसानों को गन्ने मूल्य भुगतान में मुश्किलें आएंगी।
हालांकि किसान संगठनों ने गन्ने के मूल्य में 50 रुपये प्रति कुंतल करने की मांग की थी। राज्यपाल के अभिभाषण के मसौदे को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। राज्यपाल का यह अभिभाषण मंगलवार को विधानसभा सत्र शुरू होने पर होगा।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More