लखनऊ

एफआईआर होने के बाद बहराइच के पूर्व सीएमओ हुए फरार, विजिलेंस ने दर्ज किया है मुकदमा।

एफआईआर होने के बाद बहराइच के पूर्व सीएमओ हुए फरार, विजिलेंस ने दर्ज किया है मुकदमा।

लखनऊ।

बहराइच के पूर्व सीएमओ सुरेश सिंह पर एफआईआर दर्ज होते ही वह फरार हो गये। उनके खिलाफ विजिलेन्स लखनऊ में आय से अधिक धन अर्जित करने का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

मूल रूप से जनपद जौनपुर निवासी सुरेश सिंह अपने परिवार के साथ लखनऊ के राजाजीपुरम में रहते हैं। आय से अधिक धन अर्जित करने को लेकर सतर्कता विभाग की टीम जांच कर रही थी। बताया जाता है कि सुरेश सिंह पर लगे आरोप जांच में सही पाये गये हैं। अधिकारियों के आदेश पर दर्ज हुए मुकदमे के बाद सुरेश सिंह अचानक फरार हो गये। शासन ने सतर्कता अनुभाग-2 लखनऊ की तरफ से दिये गये आदेश के अनुपालन में विजिलेन्स लखनऊ की टीम ने सुरेश सिंह पर लगे आरोपों की जांच की थी।

बहराइच के तत्कालीन मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश सिंह द्वारा लोकसेवक के रुप में कार्यरत रहते हुए अपनी आय के समस्त वैद्य स्रोतों से कुल 41,41,444,00 रुपये की आय अर्जित की गयी और इस अवधि में इनके द्वारा भरण पोषण पर किया गया कुल व्यय 53,03,155,00 रुपये पाया गया। इस प्रकार जांच के लिए निर्धारित की गयी अवधि में सुरेश सिंह द्वारा ज्ञात और वैध स्रोतों से अर्जित की गयी अपनी आय के सापेक्ष 11,61,711,00 रुपये का अधिक व्यय किया गया,जो उनकी वास्तविक आय से काफी अधिक है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago