
जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उछाह पाली मजरे कुर्मी गांव में बुधवार रात को करंट उतरने से 33 वर्षीय पूनम तिवारी पत्नी आशीष तिवारी व 23 वर्षीय सुनील तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई। लोगों का कहना है कि मृतक युवक सुनील तिवारी की आगामी 20 मई को शादी थी, जिसकी तैयारी में पूरा परिवार लगा हुआ था। गांव की महिलाओं द्वारा घर पर संगीत का कार्यक्रम किया जा रहा था। तभी पूनम तिवारी कमरे में गई और अलमारी खोलते ही करंट की चपेट में आ गई जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते तब तक जमीन पर गिर पड़ी। काफी देर तक कार्यक्रम में नहीं पहुंची तो सुनील अपनी भाभी को बुलाने गया तो देखा उसकी भाभी बेहोशी की हालत में पड़ी है , उसे उठाने की कोशिश की तो सुनील भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तथा गांव के लोग आनन फानन में इलाज के लिए देवर व भाभी को सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देवर व भाभी की मौत हो गई।
इनायत नगर पुलिस को सूचना दी गई ,जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर पंचायत नामा कराने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। एक ही घर में देवर व भाभी की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल छाया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More