अयोध्या उत्तर प्रदेश

कन्या जन्मोत्सव में अपर्णा यादव ने काटा केक।

कन्या जन्मोत्सव में अपर्णा यादव ने काटा केक।

अयोध्या।
अयोध्या जिला महिला चिकित्सालय में गुरुवार को कन्या जन्मोत्सव का आयोजन उत्सवपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव रहीं। उन्होंने दो नवजात बच्चियों के साथ केक काटकर बालिकाओं के जन्म का उत्सव मनाया और उन्हें उपहार स्वरूप किट भी वितरित किए।
इस अवसर पर अपर्णा यादव ने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सकों की उपलब्धता को लेकर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिले में स्त्री रोग विशेषज्ञों की कमी को लेकर उन्होंने सीएमएस और सीएमओ से बातचीत की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही महिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञों की संख्या में वृद्धि की जाएगी ताकि महिलाओं को बेहतर इलाज मिल सके।
अपर्णा यादव ने यह भी बताया कि महिलाओं में खून की कमी की समस्या को दूर करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक तीन महीने में स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही गोद भराई जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आयरन, कैल्शियम और विटामिन बी12 की टैबलेट दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रयास गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को ‘कन्या सुमंगला योजना’ की जानकारी भी दी गई और उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ने का आग्रह किया गया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. विभा कुमारी, अधीक्षक डॉ. आशाराम सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago