अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

24 घंटे में बरामद हुई कथित अपहृता, अपर पुलिस अधीक्षक ने किया घटना का खुलासा

24 घंटे में बरामद हुई कथित अपहृता, अपर पुलिस अधीक्षक ने किया घटना का खुलासा।

अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर जिले के थाना क्षेत्र के गनपतपुर से असलहा दिखाकर युवती के अपहरण की सूचना पर जहांगीरगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर युवती को बरामद कर मामले का खुलासा कर दिया। जांच में यह मामला अपहरण नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग का निकला।
गौरतलब है कि बीते गुरुवार को वादी मोहम्मद इकबाल निवासी नेवारी दुराजपुर ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को अज्ञात चारपहिया वाहन सवार लोग असलहा दिखाकर जबरन बैठा ले गए। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीद बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान युवती की बहनों के बयान में यह बात सामने आई कि गाड़ी में सिर्फ एक युवक था, युवती ने विरोध नहीं किया और घटना के बाद फोन का इस्तेमाल भी किया। मुखबिर की सूचना और जांच में प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का साक्ष्य मिला।

शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंसूरगंज मोड़, बिड़हर बाजार से सफेद हुंडई वेन्यू के साथ युवती और युवक निसार खां निवासी पोखर भिटवा, धनघटा जिला संतकबीरनगर को बरामद किया। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह युवक को पहले से जानती है और अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी, किसी ने कोई जबरदस्ती नहीं की। पुलिस ने युवती का बयान दर्ज कराया और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने चेतावनी दी कि झूठी या बढ़ा-चढ़ाकर सूचना देने वालों के खिलाफ अलग से कार्रवाई होगी।

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

4 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

5 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

5 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

5 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

5 days ago