अयोध्या उत्तर प्रदेश

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां।

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद की जांच के लिए गठित एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाएंगे।

श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने कहा कि जांच में जो भी कमियां सामने आएंगी, उनके निराकरण के लिए समिति अपनी संस्तुतियां देगी और ट्रस्ट स्तर पर चर्चा के बाद उनका कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत में नृपेन्द्र मिश्र ने प्रदेश सरकार की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि सरकार ने 24 घंटे से भी कम समय में एसआईटी का गठन कर दिया। उन्होंने कहा कि जांच समिति में मण्डलायुक्त, सीबीआई में लंबे समय तक कार्य कर चुके आईजी स्तर के अधिकारी तथा वित्तीय मामलों के विशेषज्ञ को शामिल किया गया है, जिससे निष्पक्ष और प्रभावी जांच की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जांच के लिए 15 दिन का समय निर्धारित किया है तथा सात दिन में प्रारंभिक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इससे स्पष्ट है कि सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे और जहां भी कमियां पाई जाएंगी, उनके सुधार के लिए समिति सुझाव देगी। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में उन सुझावों पर चर्चा होगी और आवश्यक निर्णय लेकर उन्हें लागू किया जाएगा।

(फ़ोटो काल्पनिक है)

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago