अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

कड़ाके की ठंड में पुलिस बनी सहारा, जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े।

कड़ाके की ठंड में पुलिस बनी सहारा, जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े।

अंबेडकरनगर।

अम्बेडकरनगर जलालपुर के घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच पुलिस ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए जरूरतमंदों की मदद की। अपर पुलिस अधीक्षक श्याम देव के नेतृत्व में मालीपुर चौराहा सहित आसपास के क्षेत्रों में असहाय व निर्धन लोगों को ठंड से बचाव के लिए शॉल, स्वेटर, इनर समेत अन्य गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्याम देव ने कहा कि समाज सेवा सबसे बड़ा धर्म है। आम नागरिकों के साथ पुलिस विभाग भी सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में निरंतर अग्रसर है। पुलिस का यह प्रयास न केवल जरूरतमंदों को ठंड से राहत पहुंचाने वाला है, बल्कि समाज में मानवीय मूल्यों को भी सुदृढ़ करता है। कपड़े पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी। लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया।

कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष मालीपुर स्वतंत्र कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक अनिल शर्मा, उपनिरीक्षक विजय राम, उपनिरीक्षक अनुराग गौतम, हेड कांस्टेबल करुणा शंकर मिश्रा, हेड कांस्टेबल रसूल तथा मिशन शक्ति केंद्र की टीम से महिला आरक्षी अनुराधा पांडेय, महिला आरक्षी क्षमा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago