ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 04:41 PM IST

कड़ाके की ठंड में: पुलिस बनी सहारा, जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
कड़ाके की ठंड में पुलिस बनी सहारा, जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: कड़ाके की ठंड में पुलिस बनी सहारा, जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

कड़ाके की ठंड में पुलिस बनी सहारा, जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े।

images 1 3 - कड़ाके की ठंड में पुलिस बनी सहारा, जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अंबेडकरनगर।

अम्बेडकरनगर जलालपुर के घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच पुलिस ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए जरूरतमंदों की मदद की। अपर पुलिस अधीक्षक श्याम देव के नेतृत्व में मालीपुर चौराहा सहित आसपास के क्षेत्रों में असहाय व निर्धन लोगों को ठंड से बचाव के लिए शॉल, स्वेटर, इनर समेत अन्य गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्याम देव ने कहा कि समाज सेवा सबसे बड़ा धर्म है। आम नागरिकों के साथ पुलिस विभाग भी सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में निरंतर अग्रसर है। पुलिस का यह प्रयास न केवल जरूरतमंदों को ठंड से राहत पहुंचाने वाला है, बल्कि समाज में मानवीय मूल्यों को भी सुदृढ़ करता है। कपड़े पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी। लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष मालीपुर स्वतंत्र कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक अनिल शर्मा, उपनिरीक्षक विजय राम, उपनिरीक्षक अनुराग गौतम, हेड कांस्टेबल करुणा शंकर मिश्रा, हेड कांस्टेबल रसूल तथा मिशन शक्ति केंद्र की टीम से महिला आरक्षी अनुराधा पांडेय, महिला आरक्षी क्षमा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT