सरयू किनारे बने मंदिर में युवक ने तोड़ी मां दुर्गा की प्रतिमा, रुपये किए चोरी, लोगों में आक्रोश।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में सोमवार की रात सरयू नदी किनारे कच्चा घाट पर बने मंदिर में युवक ने मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित कर दी। सुबह लोगों ने देखा तो उनमें आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिली तो मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना पर सीओ आशुतोष तिवारी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के सरयू तट पर कच्चा घाट स्थित मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति तोड़ दी गई। साथ ही मंदिर के दानपात्र में रखे रुपये भी चोरी कर लिए गए। पुलिस ने मंदिर के पुजारी की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
श्रीराम जन्मभूमि थाना क्षेत्र के चक्रतीर्थ निवासी दिलीप पांडेय ने पुलिस को बताया कि उनके पिता स्व. शिवकुमार पांडेय ने कच्चा घाट के पास मां दुर्गा का मंदिर स्थापित किया था। पड़ोस के रहने वाले मृत्युंजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने मंदिर की मूर्ति तोड़कर खंडित कर दिया।
कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि मौके पर खंडित मूर्ति मिली थी। इसे लेकर उनका पुराना विवाद भी सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। खंडित मूर्ति के स्थान पर दूसरी मूर्ति स्थापित कराई जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More