
अयोध्या अदालत के आदेश पर कैंट थाना पुलिस ने सहादतगंज कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ अश्लील हरकत गाली गलौज तथा धमकी की धारा में रिपोर्ट पंजीकृत की है।
यह रिपोर्ट विद्यालय की ही दलित सहायक अध्यापिका ने दर्ज कराया है। शिकायत में नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी दलित वर्ग की सहायक शिक्षिका का कहना है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक चरण आधार मौर्य की ओर से काफी दिनों से छात्राओं तथा उनके साथ अश्लील हरकत की जा रही है। किसी न किसी बहाने उसको जबरदस्ती अपने पास बुलाते हैं और प्रताड़ित करते हैं। वर्ष 2017 में भी इनके खिलाफ शिकायत की थी तो दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हुआ था लेकिन आदतें नहीं सुधरी।
24 जनवरी को प्रधानाध्यापक ने हाजिरी रजिस्टर देने से मना कर दिया और कहा कि जैसा वह चाहेंगे वैसा करना पड़ेगा तभी नौकरी चल पाएगी नहीं तो नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। प्रतिवाद करने पर उसकी जाति सूचक गालियां दी गई। मामले की शिकायत थाना पुलिस से लेकर अधिकारियों तक की लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर अदालत का सहारा लेना पड़ा।
मामले में अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम की अदालत के आदेश पर कैंट पुलिस ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More