अयोध्या उत्तर प्रदेश

रामपथ पर दुकानों पर नहीं लगेंगे प्रचार के बोर्ड, फसाड की एकरूपता के लिए प्राधिकरण ने बोर्ड हटाने किए शुरू।

रामपथ पर दुकानों पर नहीं लगेंगे प्रचार के बोर्ड, फसाड की एकरूपता के लिए प्राधिकरण ने बोर्ड हटाने किए शुरू।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी में रामपथ पर स्थित दुकानों पर मनमाने ढंग से अब प्रचार बोर्ड नहीं लग सकते हैं। इसे लेकर अयोध्या विकास प्राधिकरण ने कवायद शुरू कर दी है। प्राधिकरण की ओर से दुकानदारों से भी इसे लेकर अपील की जा रही है। शहर के सिविल लाइन स्थित दुकानों से शनिवार को प्रचार वाला प्राइवेट बोर्ड भी हटवाया गया है।

प्राधिकरण ने शहर में एकरूपता लाने के लिए अपना फसाड बोर्ड हर जगह लगवाया है। रामपथ के दोनों ओर बनी दुकानों के लिए डिजाइन कोड जारी किया जा चुका है। सचिव सत्येंद्र सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार राम पथ के लिए फसाड डिजाइन किया गया है। इसी तरह से विभिन्न प्रकार के बोर्ड भी फसाड की तरह किए गए हैं।

बताया कि शिकायत मिली थी कि दुकानों पर प्रचार के व्यक्तिगत बोर्ड लगाए गए हैं जो फसाड बोर्ड को ढक रहे हैं। इससे शहर की सुंदरता का जो उद्देश्य था, वह भी बाधित हो रहा है। उसी के तहत अब अभियान चलाया जा रहा है, उन्होंने बताया कि जो अनावश्यक व्यक्तिगत प्रचार के बोर्ड हैं और फसाड को ढक रहे हैं। उनको हटाया जा रहा है। जिन दुकानों पर अभी तक बोर्ड नहीं लगे हैं उन दुकानों पर फसाड बोर्ड लगाया जा रहा है। सचिव ने दुकानदारों से भी सहयोग की अपील की है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago