hhhhh 1 - ऑनलाइन गेमिंग पर रोक व GST संशोधन का स्वागत, मंच जताया आभार।

ऑनलाइन गेमिंग पर रोक व GST संशोधन का स्वागत, मंच जताया आभार।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

ऑनलाइन गेमिंग पर रोक व GST संशोधन का स्वागत, मंच जताया आभार।

hhhhh 1 - ऑनलाइन गेमिंग पर रोक व GST संशोधन का स्वागत, मंच जताया आभार।

अयोध्या।
अयोध्या प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार द्वारा ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने और GST दरों में संशोधन के फैसले का व्यापार अधिकार मंच ने स्वागत किया है। मंच के संयोजक एवं भाजपा नेता सुशील जायसवाल ने प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन कई वर्षों से ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने की मांग कर रहा था। ऑनलाइन गेमिंग की लत में फंसकर देश के लाखों युवा और बच्चे अपना भविष्य दांव पर लगा रहे थे। न केवल उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, बल्कि लोग आर्थिक नुकसान झेलकर मानसिक अवसाद और आत्महत्या तक के शिकार हो रहे थे। केंद्र सरकार का यह कदम समाजहित में ऐतिहासिक है।
सुशील जायसवाल ने GST दरों में संशोधन को भी राहतकारी बताया। उन्होंने कहा कि ऊंची दरों की वजह से आम जनता महंगाई की मार झेल रही थी। अब सरकार के इस निर्णय से बाजारों में रौनक लौटेगी और नागरिकों को सीधी आर्थिक राहत मिलेगी। व्यापार अधिकार मंच ने मांग की है कि सरकार ऑनलाइन व्यापार पर भी नियंत्रण लगाए ताकि असंगठित क्षेत्र के व्यापारी बेरोजगार न हों और बाजार केवल त्योहारों तक सीमित न रह जाए।
मंच ने यह भी घोषणा की कि जिला पंचायत कर और सम्पत्ति वैभव कर समाप्त करने की मांग को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस मौके पर प्रवीण रस्तोगी, मोहित सिंह बॉबी, राजेश जायसवाल, विकास अग्रवाल, राजीव मदान, आकाश जायसवाल, रोहित गुप्ता, संदीप गुप्ता, अंकित चौरसिया, प्रशांत जायसवाल और शैलेंद्र सोनी रामू सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *