ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 03:18 AM IST

ऑनर किलिंग में गई: प्रेमी जान, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया, माता-पिता, भाई ने कुल्हाड़ी से काट दिया आरोपी गिरफ्तार।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
ऑनर किलिंग में गई प्रेमी जान, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया, माता-पिता, भाई ने कुल्हाड़ी से काट दिया आरोपी गिरफ्तार।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: ऑनर किलिंग में गई प्रेमी जान, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया, माता-पिता, भाई ने कुल्हाड़ी...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

ऑनर किलिंग में गई प्रेमी जान, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया, माता-पिता, भाई ने कुल्हाड़ी से काट दिया आरोपी गिरफ्तार।

download 1 - ऑनर किलिंग में गई प्रेमी जान, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया, माता-पिता, भाई ने कुल्हाड़ी से काट दिया आरोपी गिरफ्तार।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। अनुज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। अनुज की हत्या उसकी प्रेमिका शिवानी के माता-पिता और और भाई ने मिलकर की। शिवानी के घर वालों ने अनुज को फोन कर बुलवाया, फिर कुल्हाड़ी से उसके गले पर वार कर दिया।वहां मौजूद लोगों ने देखते ही पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने अनुज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान अनुज की मौत हो गई। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है।

आपको बता दें कि देहात कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर कुटियावां गांव निवासी अनुज (पुत्र) शिवलाल की शनिवार को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। दिनदहाड़े हुई वारदात से सुल्तानपुर जिले में सनसनी फैल गई थी। बीते 5 अक्टूबर को हुई घटना के बाद अनुज की सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली देहात थाने में चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

कोतवाली देहात थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने 48 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। बताया कि शिवानी के पिता नंदलाल अपनी (पत्नी) जानकी देवी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। जिसमें नंदलाल का बेटा सनी भी सहयोगी की भूमिका में रहा। पिता, माता और भाई ने मिलकर बेटी शिवानी को मोहरा बनाया और उसके फोन से प्रेमी अनुज को बुलाया गया। प्रेमी के आने पर सभी हमलावर हो गए और सड़क पर कुल्हाड़ी से काटकर उसकी नृशंस हत्या का प्रयास किया गया।

ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और आनन फानन में उसे सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देहात कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रेमिका शिवानी के साथ उनके पिता नंदलाल, मां जानकी देवी और भाई सनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आला कत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया गया है। न्यायालय के आदेश पर जेल भेजने कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT