ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 08:39 AM IST

एटीएम कार्ड बदलकर युवक: से ठगी, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जब्त किया, आरोपी की तलाश।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
एटीएम कार्ड बदलकर युवक से ठगी, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जब्त किया, आरोपी की तलाश।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: एटीएम कार्ड बदलकर युवक से ठगी, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जब्त किया, आरोपी की...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

एटीएम कार्ड बदलकर युवक से ठगी, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जब्त किया, आरोपी की तलाश।

2158b3f1 607c 4c48 be8e 1b2432f16f30 1733662701761 - एटीएम कार्ड बदलकर युवक से ठगी, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जब्त किया, आरोपी की तलाश।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे स्थित बीकापुर बाजार में लगे इंडिया वन एटीएम में एक व्यक्ति ने महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उसके बैंक खाते से 30 हजार रुपए निकाल लिए। महिला ने पुलिस घटना की जानकारी दी। पुलिस एटीएम के सीसीटीवी फुटेज का इंतजार कर रही है।

सचिन कुमार (पुत्र) हरिराम निवासी शाहदपुर लफ्ता दियरा जनपद सुल्तानपुर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के परिवार के साथ कार से रविवार को जा रहे थे। 11:30 बजे बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बीकापुर में स्थित इंडिया वन एटीएम में पहुंच कर पैसा निकाल रहे थे। तभी एटीएम बूथ में खड़े एक व्यक्ति ने उनका एटीएम कार्ड लेकर पैसे निकालकर देने के लिए कहा। सचिन ने उसे कार्ड दे दिया, लेकिन फिर भी एटीएम से पैसे नहीं निकले।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

व्यक्ति ने सचिन कुमार को एटीएम कार्ड लौटा दिया और एटीएम बूथ से चला गया। सचिन कुमार ने पैसे निकालने के लिए दूबरा प्रयास किया तो अकाउंट से 30000 हजार रुपए निकल गए थे। अकाउंट से पैसा निकालने की जानकारी होने पर पीड़ित सचिन कुमार ने तत्काल डायल 112 पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया।

प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए कहा है कि एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज आने का इंतजार किया जा रहा है। जिससे ठगी करने वाले व्यक्ति की शिनाख्त हो सके। इसके साथ ही एटीएम के आस-पास दुकानों पर लगे सीसीटीवी कमरे में भी पुलिस टीम द्वारा देखा जा रहा है ताकि आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा सके। पीड़ित द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT