
कोतवाली रुदौली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दो युवकों की लाश मिली।लोग हत्या की आशंका जता रहे है।सुचना पर पहुचे पुलिस के अधिकारियो ने घटना की जानकारी ली।पुलिस ने दोनों घटनाओ का जल्द खुलासा करने का दावा किया है।दोनों घटनाओं में पुलिस की टीमें तफ्तीश कर रही हैं।वारदात की वजह खंगालने के लिए एक्सपर्ट टीमों को उतारा गया है।सीओ धर्मेंद्र यादव दोनों जघन्य वारदातों में तफ्तीश की मानीटरिंग स्वयं कर रहे हैं।उधर पुलिस को परिजन की ओर से तहरीर मिलने का भी बेसब्री से इंतजार है।हालांकि उच्चाधिकारियों की पैनी नजर भी इस दोनों घटनाओं पर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली रुदौली के सहनी गांव निवासी किशन उम्र 40 वर्ष पुत्र कन्हैयालाल का शव कोतवाली रुदौली के भिटौरा लौटनबाग मार्ग पर विंद्रा स्कूल के पास स्थित पुल के निकट सड़क पर सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा तो लोगो में हड़कंप मच गया।शव मिलने की सुचना पर पहुची पुलिस को मौके से साइकिल मिली है।प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रसाद यादव ने बताया कि किशन मूल रूप से सहनी गांव का निवासी था।किन्तु किशन के पिता को कोतवाली रुदौली के टीकर गाव में मिली पाही जमीन जायदाद की वजह से टीकर गाव में रहने लगा था।किशन के बच्चे नही है।सोमवार को किशन सहनी गाव में अपने चचेरे दामाद के घर आया था।रात 12 बजे टीकर गाव जाने के लिए साइकिल से निकला था।
दूसरी घटना में कोतवाली रुदौली के बनगावा गाव के बाहर मंगलवार की सुबह चकमार्ग के किनारे आम की बाग़ में एक युवक शव नित्यक्रिया के लिए निकले ग्रामीणों ने देखा।इसकी सुचना मिलने पहुची पुलिस ने लाश की शिनाख्त की जिसमे मृतक की पहचान जलालपुर गांव निवासी कंधई लोधी 25 वर्ष पुत्र फूलचंद्र के रूप में की गई।कंधई के सिर में चोट के निशान पाये गए।गुलचप्पा में होटल चलाने वाले मृतक के पिता फूल चन्द्र ने बताया की कंधई एक सप्ताह पहले छत्तीस गढ़ से आया था।रविवार को गाजियाबाद जाने की बात कह कर घर से निकला था। फूलचन्द्र के भाई जवहिर ने बताया की कंधई से सोमवार की रात 11 बजे फोन पर बात हुई है।कंधई की पत्नी ने एक वर्ष पहले अपने नैहर में फ़ासी लगा कर आत्म हत्या कर ली थी।ग्रामीणों के मुताविक कंधई साल भर पहले सरायपीर गांव की एक किशोरी को लेकर फरार हो गया था।कुछ लोगों के हस्तक्षेप पर सुलह समझौता हो गया था।लेकिन बाद में फिर से तनातनी बरकरार थी।
बताते चलें कि मृतक कंधई की रहीमगंज गांव निवासी पत्नी ने साल भर पहले फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी।दोनों हत्याओं के घटना स्थल का निरिक्षण एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह,सीओ धर्मेंद्र यादव,कोतवाल विश्वनाथ प्रसाद यादव,दरोगा गलांम रसूल व् विनय कुमार ने किया।सीओ ने बताया कि किशन और कंधई की लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्यवाही की जायेगी।घटना का जल्द खुलासा किया जायेगा।
बलरामपुर छांगुर केस में जबरन धर्मांतरण-गैंगरेप आरोप तय व विदेशी फंडिंग चार्जशीट; केजीएमयू में रेप-धर्मांतरण… Read More
KGMU धर्मांतरण केस में UP STF की जांच आगरा SNMC और एटा मेडिकल कॉलेज तक… Read More
Cristiano Ronaldo ने 41 की उम्र में इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया। पुर्तगाल के लिए… Read More
PoK के रावलकोट में 5 नवंबर को धरना हटाने के दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर… Read More
अमेरिकी मिडटर्म में रिपब्लिकन की हार के बाद ईरान युद्ध में तनाव घटने की उम्मीद… Read More
यूरोप में गुरुवार को कोपेनहेगन, डबलिन, हेलसिंकी, मैड्रिड, मिलान, वारसॉ से उड़ी कम से कम… Read More