
तहसील रुदौली के पटरंगा थाना क्षेत्र के मथुरा पुरवा गांव में सार्वजनिक खड़ंजा मार्ग पर अतिक्रमण करने वाले दबंगो की दबंगई के आगे प्रशासन भी वेवश नजर आ रहा है। साथ ही एसएसपी आशीष तिवारी द्वारा विवादित भूमि के निस्तारण हेतु शुरू किए गए अभियान की हवा भी पहले ही दिन निकल गई।
बता दे मथुरा पुरवा गांव के रहने वाले जालिम आदि लोगों ने ग्राम पंचायत की ओर से लगाये गए सार्वजनिक खड़ंजा मार्ग पर नींव, नांद, टीन आदि रखकर दबंगई के बल पर अतिक्रमण कर लिया है।गांव के राम लखन इस मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने के विगत छः माह से थाने ब्लॉक तहसील डीएम एसएसपी के कार्यालयों में चक्कर लगा रहे है। शनिवार को थाना दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिया।तहसीलदार शिव प्रसाद व पटरंगा थानाध्यक्ष हल्का लेखपाल कानूनगो आदि लोग मौके पर गए और मार्ग पर हुए कुछ अतिक्रम को तुरंत हटवाया और कुछ को एक दिन के अंदर हटाने का निर्देश दिया। पीड़ित राम लखन ने बताया पुलिस व राजस्व की टीम जैसे ही वापस गई तुरंत दबंग जालिम का परिवार गाली गुप्ता व धमकी देते हुए पुनः अतिक्रमण कर लिया। पीड़ित ने तहसीलदार को दूरभाष द्वारा अवगत भी कराया लेकिन तहसीलदार शिवप्रसाद ने कहा उन्होंने एक बार अतिक्रमण हटवा दिया अब मामला पुलिस का है।वही पटरंगा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि दबंगई तो बिल्कुल बर्दास्त नही। इन्होंने कहा मैं पुनः मौके पर जाऊंगा यदि अतिक्रमण किया होगा तो विधिक कार्रवाई तय है।
पीर बाबा छवि से एमडी डॉक्टर तक धर्मांतरण के एक जैसे आरोप — क्या आधुनिक… Read More
बलरामपुर छांगुर केस में जबरन धर्मांतरण-गैंगरेप आरोप तय व विदेशी फंडिंग चार्जशीट; केजीएमयू में रेप-धर्मांतरण… Read More
KGMU धर्मांतरण केस में UP STF की जांच आगरा SNMC और एटा मेडिकल कॉलेज तक… Read More
Cristiano Ronaldo ने 41 की उम्र में इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया। पुर्तगाल के लिए… Read More
PoK के रावलकोट में 5 नवंबर को धरना हटाने के दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर… Read More
अमेरिकी मिडटर्म में रिपब्लिकन की हार के बाद ईरान युद्ध में तनाव घटने की उम्मीद… Read More