एक्शन में पुलिस कई वाहन सीज, व कईयों पर दर्ज हुआ मुकदमा।

FB IMG 1585284936582 - एक्शन में पुलिस कई वाहन सीज, व कईयों पर दर्ज हुआ मुकदमा।✍नितेश सिंह रुदौली, अयोध्या
  • एक तरफ पुलिस लॉक डाउन का पालन कराने में दिन रात लोगो से अपील कर रही है। वही दूसरी तरफ लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर बाइकों से फर्राटे भरते और घरों से बाहर निकलकर नियम तोड़ते नज़र आ रहे है।
  • अयोध्या जिलाधिकारी अनुज झा व एसएसपी आशीष तिवारी का सख्त निर्देश कि कोई भी मंदिर मस्जिद या सार्वजनिक स्थलों के बाहर भीड़ बनाकर खड़ा नहीं होगा। पुलिस लाउडस्पीकर के साथ बड़े बड़े चौराहे व गाँव गाँव जाकर लोगों को जागृत कर रही आप सभी घरों पर ही रहें सुरक्षित रहें। आपको कोई भी आवश्यकता होती है आप तत्काल हमसे संपर्क करें। कोई भी मंदिर, मस्जिद या सार्वजनिक स्थल पर आप पूजा या नमाज नहीं करेंगे। भीड़ एकत्र नहीं करेंगे आप अपने घरों में ही रहकर पूजा पाठ करें।
  • इतनी सख्ती के बावजूद भी मखदूमपुर मदरसे के बाहर एकजुट होकर लोग खड़े मिले। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए फरहान अहमद पुत्र मरगूब अहमद निवासी मखदूमपुर, ऐश मोहम्मद पुत्र मसीहुद्दीन निवासी मखदूमपुर, मोहम्मद इस्माइल पुत्र मोहम्मद मुस्ताक निवासी मखदूमपुर, नरुल हसन पुत्र आबिद अली निवासी मखदूमपुर, हामिद अली पुत्र शौकत अली निवासी मखदूमपुर, फारुख पुत्र रशीद निवासी मखदूमपुर, मोहम्मद इरफान पुत्र मोहम्मद वसी निवासी मखदूमपुर, मोहम्मद जीशान पुत्र मुन्ने खां निवासी मखदूमपुर को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत किया।
  • पंजीकृत अभियोग:-
    मु०अ०स०-52/20 धारा – 269/271/188 IPC
    धारा 3 महामारी अधिनियम 1897
    धारा 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005
  • गिरफ्तारकर्ता टीम:-
    उप निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी
    व० उप निरीक्षक रमेश कुमार पांडे
    का० अब्दुल हमीद
    का० सुनील कुमार
    का० रामकिशन यादव
    का० राहुल कुमार
    का० मोहित कुमार
  • वहीं हाइवे चौकी प्रभारी दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बेवजह बाइकों से घूम रहे लोगो पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 9 दो पहिया वाहनों को सीज कर दिया है। वही कईयों का चालान भी किया गया है। साथ मे लोगो को बाहर न निकलने की सख्त हिदायत भी दी जा रही है।
Web Admin

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago