Com - उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में प्रतियोगिताओं का हुआ आवंटन।

उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में प्रतियोगिताओं का हुआ आवंटन।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में प्रतियोगिताओं का हुआ आवंटन।

Com - उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में प्रतियोगिताओं का हुआ आवंटन।

अयोध्या।
अयोध्या उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन की वार्षिक बैठक रविवार को कोटसराय स्थित त्रिमूर्ति होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने की। बैठक में वर्ष 2025-26 में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थलों का निर्धारण किया गया।
बैठक की शुरुआत में बुलंदशहर के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी ब्रजेश सोलंकी, वाराणसी जिला कबड्डी एसोसिएशन की पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय गुरुबचन कौर और पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के पूर्व खिलाड़ी हरेंद्र कुमार के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

खेल आवंटन के अनुसार सीनियर पुरुष स्टेट चैंपियनशिप के चार जोनों में बरेली, गौतमबुद्ध नगर, मऊ और जौनपुर में प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी, जबकि सुपरलीग चैंपियनशिप वाराणसी में होगी। महिला स्टेट चैंपियनशिप बिजनौर, शाहजहांपुर, बलिया और प्रयागराज में होगी, और सुपरलीग मीरजापुर में आयोजित की जाएगी। जूनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं एटा, बागपत, कुशीनगर और जौनपुर में होंगी, जबकि सुपरलीग चैंपियनशिप जौनपुर को दी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने उत्तराखंड में आयोजित नेशनल गेम्स-2025 में गोल्ड मेडल और उड़ीसा में आयोजित सीनियर नेशनल कबड्डी में ब्रॉन्ज मेडल मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की और खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कबड्डी भारतीय संस्कृति से जुड़ा खेल है और एसोसिएशन इसका विस्तार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
बैठक में महासचिव राजेश सिंह यादव, उपाध्यक्ष सुशील यादव, कोषाध्यक्ष अरविंद पांडेय, एकेएफआई जॉइंट सेक्रेटरी विनय यादव, अरविंद शर्मा, पी.के. पांडेय समेत प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष और सचिव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *