तारुन-अयोध्या

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, पिता ने खिड़की से बेटी को लटकता देखा।

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, पिता ने खिड़की से बेटी को लटकता देखा।

अयोध्या‌।

अयोध्या जिले तारुन थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक किशोरी ने गले में फंदा डाल कर संदिग्ध परिस्थितियों में जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना तारुन थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत नसरतपुर मजरे सूरत का पुरवा की है। जहां पूर्णिमा 16 वर्ष (पुत्री) विजय शंकर प्रजापति मंगलवार की रात लगभग 10 बजे अपने घर के कमरे की छत में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे गले में फंदा डालकर लटक गई। मां खाना बनाने के बाद जब बेटी को कमरे में बुलाने के लिए गई तो अंदर से कमरा बंद था। पिता ने खिड़की के बगल से हाथ डालकर खोला तो नजारा देखकर उसके होश उड़ गए, बेटी फंदे से लटकी हुई मिली।

परिजनों ने आनन-फानन में दरवाजा को तोड़कर उसे नीचे उतारा और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी ले गए। मौजूद डॉ अभिषेक विश्वास ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मृतका के पिता मजदूरी करते हैं।

प्रभारी निरीक्षक लल्लन यादव ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया मामला आत्महत्या प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago