आचार संहिता उल्‍लंघन के केस में गायत्री प्रसाद प्रजापति बरी, 11 साल पुराने मामले में मिली राहत।

आचार संहिता उल्‍लंघन के केस में गायत्री प्रसाद प्रजापति बरी, 11 साल पुराने मामले में मिली राहत।

सुलतानपुर।

सुलतानपुर की  अदालत ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में साक्ष्यों के अभाव में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को शुक्रवार को दोषमुक्त करार दिया। प्रजापति के वकील संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि सुलतानपुर की सांसद-विधायक अदालत के विशेष न्‍यायाधीश योगेश यादव ने साक्ष्‍यों के अभाव में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पूर्व मंत्री को बरी कर दिया है। एक दूसरे आपराधिक मामले में लखनऊ जेल में बंद प्रजापति को कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को सुलतानपुर स्थित अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए पूर्व मंत्री को आचार संहिता उल्लंघन मामले में दोषमुक्त करार दिया।  प्रजापति के खिलाफ 2012 में विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्‍लंघन का मामला दर्ज हुआ था।  चुनाव के दौरान तत्कालीन अमेठी कोतवाल अमरेंद्र नाथ बाजपेई ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ 28 जनवरी 2012 को नामांकन भरने के दौरान विधि विरुद्ध तरीके से जुलूस निकालकर नियम तोड़ने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago