आग लगने से हजारों की संपत्ति जली, झुलसने से तीस बकरियों की मौत।

आग लगने से हजारों की संपत्ति जली, झुलसने से तीस बकरियों की मौत।

#image_title

बीकापुर_अयोध्या

बीकापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा असरेवा मजरे जानकी पांडे का पुरवा तेलियानी में अज्ञात कारणों से पशुओं के बाड़े में भीषण आग लग गई, जिसमें जिंदा 30 बकरियों की जलकर मौत हो गई।देखते ही देखते आग ने भीषण रुप ले लिया, जिसमे पारस नाथ पुत्र राम प्रसाद का चार आवासीय छप्पर सहित भूसैले में रखा अनाज व कृष्णा पुत्र राम प्रसाद का भी तीन आवासीय छप्पर 2 बकरियो सहित सम्पूर्ण गृहस्थी जबकि शिवलाल पुत्र रोंघे विश्वनाथ पुत्र राम प्रसाद की सम्पूर्ण गृहस्थी व श्री नाथ पुत्र राम प्रसाद का एक छप्पर व संजय पाण्डेय पुत्र बासुदेव का एक छप्पर जिसमे रखी सीमेंट और पहनने वाले कपड़े में रखे कालोनी बनवाने के लिए निकाले गए 60 हजार रूपए जलकर राख हो गए। सूचना पर दमकल गाड़ी के साथ पहुंचे फायर बिग्रेड कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।  ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा पड़ोसियों के कई घर भी इसकी चपेट में आ जाता। इस घटना के बाद अग्नि पीड़ितों का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। लेखपाल अनंतराम यादव ने  क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के कर्मियों की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।तहसील प्रशासन के निर्देशानुसार कोटेदार दूधनाथ द्वारा तत्काल राशन उपलब्ध कराया गया और ग्राम प्रधान सूर्यभान यादव  द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago