अयोध्या उत्तर प्रदेश

आग से 15 लाख का सामान जला, कपड़े की दुकान जलकर राख, जांच जारी।

आग से 15 लाख का सामान जला, कपड़े की दुकान जलकर राख, जांच जारी।

मसौदा_अयोध्या।

अयोध्या जिले के मसौधा बाजार में बीती रात शीला गारमेंट्स नामक कपड़े की दुकान में आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा कपड़ा और फर्नीचर समेत लगभग 15 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

खानपुर मसौधा गांव के हनुमान का पुरवा निवासी राम जी वर्मा की मसौधा बाजार में ‘शीला गारमेंट्स’ नाम से कपड़े की दुकान है। उन्हें सुबह करीब 6:30 बजे आग लगने की जानकारी मिली। दुकान पर पहुंचने और खोलने पर उन्होंने देखा कि भीतर का सारा सामान जल चुका था।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा कपड़ा, फर्नीचर और अन्य आवश्यक सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया। घटना की सूचना संबंधित विभाग को दी गई। आग लगने का प्राथमिक कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि मसौधा बाजार में यह आगजनी की दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले रमेश शर्मा की दुकान में भी आग लग चुकी है।

स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से बाजार की विद्युत व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इसके साथ ही, पीड़ित दुकानदार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago