ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:46 AM IST

आग से 15 लाख: का सामान जला, कपड़े की दुकान जलकर राख, जांच जारी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
आग से 15 लाख का सामान जला, कपड़े की दुकान जलकर राख, जांच जारी।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: आग से 15 लाख का सामान जला, कपड़े की दुकान जलकर राख, जांच जारी।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

आग से 15 लाख का सामान जला, कपड़े की दुकान जलकर राख, जांच जारी।

69507f1a 6084 4200 81b8 7ddf66f87457 1766465150766 - आग से 15 लाख का सामान जला, कपड़े की दुकान जलकर राख, जांच जारी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

मसौदा_अयोध्या।

अयोध्या जिले के मसौधा बाजार में बीती रात शीला गारमेंट्स नामक कपड़े की दुकान में आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा कपड़ा और फर्नीचर समेत लगभग 15 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

खानपुर मसौधा गांव के हनुमान का पुरवा निवासी राम जी वर्मा की मसौधा बाजार में ‘शीला गारमेंट्स’ नाम से कपड़े की दुकान है। उन्हें सुबह करीब 6:30 बजे आग लगने की जानकारी मिली। दुकान पर पहुंचने और खोलने पर उन्होंने देखा कि भीतर का सारा सामान जल चुका था।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा कपड़ा, फर्नीचर और अन्य आवश्यक सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया। घटना की सूचना संबंधित विभाग को दी गई। आग लगने का प्राथमिक कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि मसौधा बाजार में यह आगजनी की दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले रमेश शर्मा की दुकान में भी आग लग चुकी है।

स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से बाजार की विद्युत व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इसके साथ ही, पीड़ित दुकानदार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की जा रही है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT