अयोध्या उत्तर प्रदेश

रेलवे ट्रैक पर मिला 48 घंटे में मिले 2 अज्ञात शव, पुलिस में मचा हड़कंप। अयोध्या।

रेलवे ट्रैक पर मिला 48 घंटे में मिले 2 अज्ञात शव, पुलिस में मचा हड़कंप।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर दो दिनों के भीतर दो अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों शव मया बाजार और टडौली क्रॉसिंग के बीच रेलवे पटरी पर क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद हुए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। सोमवार दोपहर ग्रामीणों ने मया बाजार–टडौली के बीच रेलवे पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर कोतवाली गोसाईगंज की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक तौर पर मामला ट्रेन की चपेट में आने से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। शव की हालत अत्यधिक खराब होने के कारण पहचान में कठिनाई आ रही है।

कोतवाली गोसाईगंज के प्रभारी निरीक्षक शारदेन्दु दुबे ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है और आसपास के थानों से भी संपर्क किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

इसी स्थान के पास बीते शनिवार की सुबह भी एक अज्ञात युवक का शव मिला था, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। वह शव मर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस के अनुसार, यदि 72 घंटे के भीतर दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाती है, तो पोस्टमार्टम कराकर आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago