
आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंस की मौत, चपेट में आई पुत्री गंभीर।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले में खराब मौसम के चलते ही तूफान के बीच गरज चमक के साथ हो रही बारिश के दौरान जिले के बीकापुर तहसील क्षेत्र के थाना तारून अंतर्गत हरिनाथपुर गांव में मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे के आसपास आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत हो गई तथा चपेट में आई एक पुत्री गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार हरिनाथपुर गांव निवासी रामचन्द्र कोरी पुत्र बुधिराम की आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंस की तत्काल मौत हो गई, जिसमें से एक भैंस गर्भित थी तथा दूसरी दूधमुंही बच्चा को छोड़ कर आकाशीय बिजली के करंट की चपेट आने से मौत के आगोश में आ गई। भैंस के साथ साथ आकाशीय बिजली की करंट की चपेट में आई पीड़ित रामचंद्र कोरी की 17 बर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे स्थानीय रामपुर भगन के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।उपचार के दौरान हालत में सुधार होने के बाद चिकित्सकों ने घर वापस भेज दिया।
घटना की सूचना पाकर लेखपाल सूर्यभान वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना कर उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी से अवगत करा दिया है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More