ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:22 AM IST

राम भक्त ले चला: रे, राम की निशानी, रामकथा पार्क में भावुक हुए कलाकार।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
राम भक्त ले चला रे, राम की निशानी, रामकथा पार्क में भावुक हुए कलाकार।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: राम भक्त ले चला रे, राम की निशानी, रामकथा पार्क में भावुक हुए कलाकार।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।
राम भक्त ले चला रे, राम की निशानी, रामकथा पार्क में भावुक हुए कलाकार।

images 17 - राम भक्त ले चला रे, राम की निशानी, रामकथा पार्क में भावुक हुए कलाकार।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में राम कथा पार्क में रामोत्सव के अंतर्गत चल रही सांस्कृतिक संध्या में शुक्रवार शाम सुरीले मीठे भजनों, नृत्य नाटिका और रामलीला से भगवान राम के प्रति कलाकारों ने अपनी श्रद्धा और भक्ति निवेदित की। लखनऊ से आई शैलजा श्रीवास्तव और उनके दल ने सबसे पहले लोक नृत्य के माध्यम से भगवान राम की आराधना की। राजश्री वर्धन, सौम्या गुप्ता, मोहिनी ने पारंपरिक लोक नृत्य के माध्यम से अपनी परंपराओं का चित्रण किया। कलाकारों ने सीताराम कहिए सीताराम कहिए समेत भजनों की श्रृंखला पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। दल के अखिलेश यादव, कृष्णा कश्यप, विजय कुमार और प्रांजलि ने भजनों की कड़ी में राम भक्त ले चला राम की निशानी सुनाई।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

 बनारस से आए अर्जुन झा और उनके साथी कलाकारों ने कथक नृत्य शैली की पारंपरिक तराना की प्रस्तुति की। जबलपुर से आए कमलेश यादव और उनके दल ने पंचवटी के प्रसंग से राम सुग्रीव मिलन तक की कथा पारंपरिक अवधी रामलीला शैली में प्रस्तुत करके ग्रामीण अंचल के श्रोताओं को खूब लुभाया। संचालन आकाशवाणी के उद्घोषक देश दीपक मिश्रा ने किया।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT