अयोध्या उत्तर प्रदेश

अवध विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मानसिक चिकित्सालय वाराणसी का किया शैक्षिक भ्रमण।

अवध विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मानसिक चिकित्सालय वाराणसी का किया शैक्षिक भ्रमण।
अयोध्या।
अयोध्या डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यावहारिक मनोविज्ञान पाठ्यक्रम   विद्यार्थियों को मानसिक चिकित्सालय वाराणसी में शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण में पाठ्यक्रम के विषम सेमेस्टर के साथ पीजी डिप्लोमा काउंसलिंग एंड गाइडेंस के छात्र-छात्राएं मानसिक चिकित्सालय एवं मनोरोगियों से जुड़ी तमाम प्रकार की जानकारी से रूबरू हुए। वाराणसी के मनोचिकित्सक डॉ.चंद्र प्रकाश मल्ल ने छात्र-छात्राओं को मानसिक चिकित्सालय एवं रोगियों से मुलाकात कराई। वहीं छात्र-छात्राओं ने सभी रोगियों से बातचीत कर मनोरोगों को जानने का प्रयास किया।
इस शैक्षिक भ्रमण में छात्रों को पता चला कि यहां अधिकतर बायपोलर, डिसऑर्डर, शिजोफ्रेनिया एवं अवसाद से ग्रसित मनोरोगी है। वहीं छात्रों ने मनोरोगियों के पुरुष वार्ड, महिला वार्ड एवं फैमिली वार्ड में जाकर जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत डॉ. मल्ल ने छात्रों के मन में चल रहे, शैक्षिक भ्रमण संबंधी प्रश्नों का विस्तृत उत्तर दिया। यह शैक्षिक भ्रमण व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग के समन्वयक प्रो.अनूप कुमार के दिशा-निर्देशन में व्यावहारिक मनोविज्ञान की शिक्षिका डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी व डॉ. सरिता पाठक द्वारा कराया गया।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

9 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

9 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

15 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

18 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago