
अयोध्या शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती अयोध्या पहुंची। इस दौरान उन्होंने सपा विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग पर बोला कि अभी तो क्रॉस होने वाले हैं जब चुनाव आएगा तब सबका सुफड़ा साफ हो जाएगा। चुनाव में बीजेपी अकेले ही 400 पार करेगी। एनडीए की सीट उसके अलावा होगी सरकार एनडीए के ही बनेगी। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में 15 से 20 सीट पर निपट जाएगी।उन्होंने कहा कि यह राम लहर नहीं राम हिलोर है। राहुल गांधी का बोलना उनकी मजबूरी है क्योंकि उन्होंने अपनी एफिडेविट में ही राम का अस्तित्व नकार दिया था जिन्होंने राम के अस्तित्व को माना ही नहीं है उनको ना लहरें दिखेगा ना हिलोर दिखेगा।
गठबंधन पर उन्होंने बोला कि कुछ भी नहीं है गांठ ही नहीं जुड़ेगी। विपक्ष ने ठीक से अपनी जिम्मेदारी की भूमिका नहीं निभाई क्योंकि विपक्ष की भी देश के प्रति जिम्मेदारी होती है। खाली आलोचना करना उसका काम नहीं होता कुछ जिम्मेदारी भी होती है ।
उमा भारती ने कहा कि मेरी अयोध्या, मथुरा और काशी में आस्था है और यह आस्था कभी कम नहीं होगी। अयोध्या का काम हो गया मथुरा और काशी का वेट कर रही हूं।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More