अर्ध विक्षिप्त महिला ने गुरुवार की सुबह बच्ची को दिया जन्म, वह बता नहीं पाती कि उसकी शादी हुई है या यह किसी की हवस की शिकार

सुरेन्द्र सिंह
बीकापुर अयोध्या
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खजुरहट मिल्कीपुर मार्ग पर स्थित राम सुंदर चौराहा धमसा मां निकट डंडवा गांव के समीप गुरुवार की सुबह करीब 10.बजे 35 वर्षीय एक लावारिश विक्षिप्त महिला ने सड़क किनारे एक बच्ची को जन्म दिया।
👉🏻 उक्त खबर क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई जानकारी मिलते ही उसे देखने के लिए आस पास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।मौके पर पहुंची औरतों ने महिला के प्रसवोपरांत उक्त महिला की मदद की ।
👉🏻 ग्रामीणों द्वारा एंबुलेंस को सूचित किया गया।जिससे जच्चा बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले जाया गया और चिकित्सकों ने दोनों की प्राथमिक जांच करते हुए सब कुछ सही पाया तथा वापस घर भेज दिया।
ग्रामीणों के अनुसार उक्त अर्ध विक्षिप्त महिला गत लगभग 3 माह से इसी क्षेत्र में घूम रही थी ।
इस घटना से ग्रामीणों में चर्चा आग की तरह फैल गई तथा लोगों ने आपस में तरह-तरह के सवाल करते हुए कहा कि जिसने भी गलत काम करते हुए महिला को अपनी हवस का शिकार बना कर छोड़ दिया। अब पैदा हुई नवजात बच्ची की जिम्मेदारी कौन लेगा?
👉🏻 अर्ध विक्षिप्त महिला अपना पता ठिकाना नहीं बता पाती कि वह कहां से आई है ग्रामीणों द्वारा जो भोजन उसको दे दिया जाता है उसी से उसका जीवन निर्वहन हो रहा है ।
Web Admin

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

1 day ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

1 day ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago