
अयोध्या श्रीराम नगरी में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों को लेकर कानपुर में संचालित ई-सिटी बसों को भी रवाना किया गया है। 90 ई-सिटी बसों को रवाना किया जा रहा है। पहले 40 बसों को अयोध्या भेजा जाना था, लेकिन नए आदेश के बाद अब 90 बसों को अयोध्या भेजे जाने का फरमान शासन से आया है। 50 बसें आज रवाना की गईं। 10 बसें चलने लायक नहीं हैं, इसलिए ये नहीं भेजी जाएंगी।
ई-बसों के संचालन के प्रभारी अधिकारी बीडी सिंह के मुताबिक ये बसें कब आएंगी, इसके लिए अभी कोई सूचना नहीं है। हालांकि इनकी कमी को पूरा करने के लिए सीएनजी बसों को उतारा जाएगा। निर्धारित रूट पर सीएनजी बसों को संचालन करने का प्रयास किया जा रहा है। अयोध्या के लिए 20-20 के बेड़े में ई-बसों को रवाना किया गया है। पहले ये अयोध्या जाएंगी, वहां चार्जिंग होने के बाद अयोध्या के लिए रवाना होंगी।
अधिकारियों की मानें तो शहर से जाने वाली बसों के वापसी का समय अभी तय नहीं है। पहले इन बसों के 25 जनवरी तक शहर आने की बात हुई थी। अब वापसी की तारीख आठ फरवरी बताई जा रही है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More