अयोध्या उत्तर प्रदेश

सीमेंट उतारने गए मजदूर की हादसे में मौत।

सीमेंट उतारने गए मजदूर की हादसे में मौत।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सरियावां चौराहे के पास ट्रक से सीमेंट उतारने गए एक मजदूर की हादसे में मौत हो गई। हादसा शुक्रवार की सुबह हुआ। मृतक मजदूर महाराजगंज थाना क्षेत्र का निवासी था।

महाराजगंज थाना क्षेत्र के नारा गांव का रहने वाला श्यामलाल 35 वर्ष (पुत्र) राम अवध अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए मेहनत-मजदूरी करता था। गुरुवार की रात वह अपने ही गांव के रितेश कुमार के साथ अपनी मोटरसाइकिल से पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में ट्रक से सीमेंट की बोरियां उतारने गया था।

रितेश कुमार का कहना है कि शुक्रवार की सुबह हम दोनों ने सरियावां चौराहे के पास स्थित एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर ट्रक से 240 बोरी सीमेंट उतारी और बाकी 300 बोरी सीमेंट दूसरी दुकान पर उतारनी थी। ठंड और गलन के कारण दूसरी जगह मोटरसाइकिल से न जाकर श्याम लाल अपनी बाइक लकड़ी का पटरा लगाकर ट्रक पर चढ़ा रहा था और इसी दौरान बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर खड़े ट्रॉली तथा ट्रक के बीच चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद घायल श्यामलाल को लेकर जिला अस्पताल आए, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।

 नगर कोतवाल अश्विनी कुमार पांडेय का कहना है कि जिला अस्पताल से मेमो मिला है। पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago