अयोध्या में श्रीराम मंदिर की निर्माणाधीन तस्वीर आई सामने|

अयोध्या में श्रीराम मंदिर की निर्माणाधीन तस्वीर आई सामने|

अयोध्या|

प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने निर्माणाधीन मंदिर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसे देखकर भक्त भी खुशी से झूम उठे। उन्होंने जय श्रीराम लिखकर कमेंट करना शुरू कर दिया।
बता दें कि मंदिर के गर्भगृह का निर्माण कार्य 45 प्रतिशत पूरा हो चुका है। दिसंबर 2023 तक रामलला का भव्य दिव्य गर्भगृह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके साथ ही मंदिर का प्रथम तल भी बनकर तैयार हो जाएगा। जिसके बाद शुभ मुहूर्त देखकर श्रीराम को उनके नए मंदिर के गर्भगृह में प्रतिष्ठित करने का आयोजन करेगा। जिसके बाद भक्त भी नए गर्भगृह में रामलला के दर्शन कर सकेंगे।
बता दें कि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने बुधवार को श्रीराम मंदिर निर्माण के कई आकर्षक चित्र ट्विटर पर जारी किए हैं। उनके मुताबिक, जन मानस दिसंबर 2023 से श्रीरामलला के भव्य मंदिर का दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण का कार्य बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। वहीं मंदिर निर्माण में लोहे का उपयोग नहीं हो रहा है। मंदिर में कांक्रीट के ऊपर पत्थर लगाए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि नौ नवंबर 2019 को सुप्रीम फैसला आने के बाद पांच अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना महामारी के बीच पूरे कोविड प्रोटोकाल के साथ अयोध्या आकर मंदिर के गर्भगृह स्थल पर पूजा अर्चना कर राम मंदिर की आधार शिला रखी थी। मंदिर और परकोटा बनाने का ठेका लार्सन एंड टुब्रो को दिया गया था। जबकि टाटा कंसल्टेंट इंजीनियर्स सलाहकार के रूप में नियुक्त हुआ था। वहीं कालजयी मंदिर निर्माण की नींव तैयार करने के लिए विभिन्न आइआइटी के विज्ञानियों ने मिलकर मंदिर नींव की डिजाइन तैयार की थी। फिलहाल रामभक्तों को उस पल का इंतजार है, जब मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा।
editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago