अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या में लापता महिला युवक संग मिली।

अयोध्या में लापता महिला युवक संग मिली।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस ने दो बच्चों की एक लापता मां को एक युवक के साथ बरामद किया है। शनिवार को देर रात्रि 10:00 बजे आरोपी गिरफ्तार आपको बता दें कि महिला के पति ने आरोप लगाया था कि गांव का ही एक युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पति के अनुसार, पत्नी के लापता होने के बाद वह पहले नामजद तहरीर लेकर थाने पहुंचा था। उसने आरोप लगाया कि थाने में मौजूद एक सिपाही और कुछ लोगों ने उसे अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गुमशुदगी दर्ज कराने की सलाह दी। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गुमशुदगी दर्ज की गई, लेकिन पति पत्नी की तलाश के लिए लगातार थाने और अधिकारियों के चक्कर लगाता रहा।

मामले में क्षेत्राधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की सख्ती के बाद पुलिस सक्रिय हुई। इसके बाद पुलिस ने महिला को उस युवक के साथ बरामद कर थाने पहुंचाया, जिस पर पति ने उसे भगाकर ले जाने का आरोप लगाया था।

थाने में परिवार के सदस्यों के सामने आने पर महिला ने कथित तौर पर युवक के खिलाफ प्रताड़ना और अन्य गंभीर आरोप लगाए। उसने अपनी बात न्यायालय के समक्ष रखने की इच्छा व्यक्त की, जिसके बाद मामले में कानूनी कार्रवाई का रास्ता स्पष्ट हुआ।

पूराकलंदर थाना प्रभारी अश्वनी पांडे ने बताया कि महिला को बरामद कर लिया गया है। मामले में आरोपी युवक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे गिरफ्तार करने की प्रक्रिया भी जारी है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। इस घटना को लेकर गांव में भी चर्चा बनी हुई है।

editor

Recent Posts

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

2 hours ago

उच्च जोखिम पूर्ण गर्भधारण की श्रेणी में मिली 8 महिलाएं।

उच्च जोखिम पूर्ण गर्भधारण की श्रेणी में मिली 8 महिलाएं। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 day ago

अवैध शराब के विरुद्ध चलाया गया अभियान।

अवैध शराब के विरुद्ध चलाया गया अभियान। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र… Read More

1 day ago

कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने उर्वरक बिक्री केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण।

कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने उर्वरक बिक्री केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

2 days ago

प्रभारी मंत्री जी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

प्रभारी मंत्री जी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।… Read More

2 days ago

प्रभारी मंत्री ने श्रीराम अस्पताल एवं जिला अस्पताल का किया निरीक्षण।

प्रभारी मंत्री ने श्रीराम अस्पताल एवं जिला अस्पताल का किया निरीक्षण। अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार… Read More

2 days ago