tiger 640x359 1 - अयोध्या में खूंखार तेंदुआ पकड़ा गया, CCTV कैमरे लगाकर रखी गई थी नजर, मीरनघाट पर बकरी के शिकार में फंसा

अयोध्या में खूंखार तेंदुआ पकड़ा गया, CCTV कैमरे लगाकर रखी गई थी नजर, मीरनघाट पर बकरी के शिकार में फंसा

अयोध्या आस-पास

अयोध्या में खूंखार तेंदुआ पकड़ा गया, CCTV कैमरे लगाकर रखी गई थी नजर, मीरनघाट पर बकरी के शिकार में फंसा 

tiger 640x359 1 - अयोध्या में खूंखार तेंदुआ पकड़ा गया, CCTV कैमरे लगाकर रखी गई थी नजर, मीरनघाट पर बकरी के शिकार में फंसा

अयोध्या में एक महीने से दहशत फैलाने वाला खूंखार तेंदुआ सोमवार भोर रात 3 बजे पकड़ा गया। कैंट क्षेत्र में एक महीने से डेरा डाले तेंदुए को वन रेंज कुमारगंज और वन रेंज रुदौली की टीम ने मीरनघाट पुलिस चौकी के पास पिंजड़े में कैद कर लिया। वह बकरी का शिकार करने आया था। इसी बीच पिंजरे में कैद हो गया।
कैंट थाना क्षेत्र में 1 महीने से तेंदुआ दिखाई दे रहा था। कई घटनाओं को अंजाम भी दे चुका था, जिसके चलते उप प्रभागीय वन अधिकारी एनके सुधीर के नेतृत्व में कैंट क्षेत्र में कई जगह तेंदुए की निगरानी के लिए CCTV कैमरे लगाए गए थे। पकड़ने के लिए लोहे के पिंजड़े भी कई जगहों पर लगाए थे पिंजड़ों में बकरियों को बांधकर रखा गया था।
एक दिन पहले मीरन घाट पुलिस चौकी के पास लगाए गए पिंजड़े में बांधी गई बकरी को तेंदुए ने खींच कर खा लिया था। शिकार के चक्कर में सोमवार भोर लगभग 3 बजे दोबारा तेंदुआ मीरन घाट से लगभग 100 मीटर दूरी पहुंचा। पिंजड़े में बकरी का शिकार करने के लिए जैसे घुसा, पिंजड़ा बंद हो गया।
कुमारगंज वन रेंज के वन दरोगा हौसला प्रसाद पांडे, बीट प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव और रुदौली वन रेंज के बीट प्रभारी अशोक कुमार वर्मा ने तत्काल पिजरे में कैद कर दिया। ऊपर से जाल को डालते हुए उच्च अधिकारियों को सूचना दी।
उप प्रभागीय वन अधिकारी एनके सुधीर ने बताया कि 1 माह से यह तेंदुआ कैंट थाना क्षेत्र में घूम रहा था, जिसको पकड़ने के लिए वन विभाग की टीमें लगाई गई थीं। तेंदुआ कहां पर छोड़ा जाएगा? इस सवाल पर उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों का जैसे निर्देश मिलेगा, वैसे काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *