अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या में उमड़ रहा आस्था का जन सैलाब, हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए लगी लंबी लाइन।

अयोध्या में उमड़ रहा आस्था का जन सैलाब, हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए लगी लंबी लाइन।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में आस्था का जन्म प्रवाह देखने को मिला। गुरुवार सुबह से ही रामनगरी अयोध्या में लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन के लिए पहुंच गए हैं। हनुमानगढी में प्रभु हनुमान के दर्शन के लिए 2 किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई है। वही श्रीरामजन्मभूमि परिसर में भी आस्था का जनप्रवाह देखने को मिल रहा है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पिछले 16 दोनों अयोध्या में 50 लाख से अधिक भक्त दर्शन पूजन के लिए पहुंचे हैं। औसतन 3 लाख से अधिक प्रतिदिन अयोध्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ठंड से राहत मिलने के बाद भक्तों की भारी भीड़ रामनगरी पहुंच रही है।

हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए 2 किलोमीटर लगी लंबी लाइन प्रभु राम का दर्शन करने से पहले उनके परम भक्त हनुमान जी का दर्शन करना अनिवार्य है। मान्यता है कि बिना प्रभु हनुमान जी का दर्शन किए हुए, राम जी का दर्शन अधूरा है। इसी भाव को लेकर लाखों भक्त प्रतिदिन हनुमानगढ़ी में हनुमान लला का दर्शन करने पहुंचते हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। गुरुवार सुबह मंगला आरती के बाद हनुमानगढ़ी का पाठ दर्शन के लिए खोल दिया गया। सुबह 5 बजे से ही भक्त बजरंगबली का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। हनुमानगढ़ी से पोस्ट ऑफिस तक करीब 2 किलोमीटर तक दो लाइनों में श्रद्धालुओं की लाइन लगी हुई है।

बालक राम के दर्शन के लिए के सुबह से भक्तों का जनप्रवाह सुबह 4:30 बजे मंगला आरती के बाद सुबह 6 से भक्तों के लिए श्रीराममंदिर का पट खुल जाता है। प्रभु की पहली झलक पाने के लिए देश के विभिन्न प्रति से आए हुए भक्तों का जनप्रवाह उमड़ पड़ता है। करीब आधा घंटे तक लाइनों में लगकर भक्त प्रभु बालक राम का दर्शन पूजन कर रहे हैं।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago