ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:23 PM IST

अयोध्या पहुंचे अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू, 70 सदस्यीय मंत्रिमंडल का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत: अयोध्या।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
अयोध्या पहुंचे अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू, 70 सदस्यीय मंत्रिमंडल का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत। अयोध्या।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: अयोध्या पहुंचे अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू, 70 सदस्यीय मंत्रिमंडल का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत।...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।
अयोध्या पहुंचे अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू, 70 सदस्यीय मंत्रिमंडल का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत।

13 2024 02 06t123724.863 - अयोध्या पहुंचे अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू, 70 सदस्यीय मंत्रिमंडल का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत। अयोध्या।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में अपने 70 सदस्यीय मंत्रिमंडल के साथ अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू श्रीरामलला के दर्शन को अयोध्या पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत भाजपा नेताओं ने किया। इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। बातचीत में उन्होंने कहा कि अयोध्या में अरुणाचल प्रदेश का प्रतीक चिह्न बनाएंगे और इसको लेकर सीएम योगी को पत्र लिखा गया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पांच सौ साल बाद देश में रामराज्य की परिकल्पना साकार हुई है। उन्होंने कहा कि श्रीरामलला के दर्शन कर लोककल्याण की प्रार्थना करूगा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

images 11 1 - अयोध्या पहुंचे अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू, 70 सदस्यीय मंत्रिमंडल का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत। अयोध्या।

आज सुबह महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर मंत्रिमंडल का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ होटल पंचशील पहुंचे जहां कुछ देर के विश्राम के बाद यहां श्रीरामलला के दर्शन के लिए गेट नंबर 11 से दाखिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री का काफिला अलग आया, जबकि मंत्रिमंडल के सदस्य तीन बसों में यहां पहुंचे। इससे पहले कमिश्नर गौरव दयाल और आईजी प्रशांत कुमार ने परिसर का जायजा लिया।

कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, एयरपोर्ट पर महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव अगुवानी के लिए मौजूद रहे।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT