
सुरेन्द्र सिंह
अयोध्या धार्मिक नगरी अयोध्या के छोटी देवकाली मंदिर के पिछले हिस्से में विराजमान मां पार्वती की प्रतिमा से चोरों ने करीब ढाई सौ ग्राम वजन का चांदी का मुकुट चुरा लिया।
यह घटना रविवार की रात की बताई जा रही है। जब मंदिर के पुजारी आरती समाप्त करने के बाद मंदिर के गर्भ गृह में पूजा पाठ के कार्य में व्यस्त थे।
इसी दौरान मन्दिर में बने परिक्रमा पथ पर मंदिर के पिछले हिस्से में विराजित मां पार्वती की प्रतिमा से चोरों ने चांदी का मुकुट चुरा लिया। जब इस मामले की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
मंदिर के पुजारी अजय द्विवेदी ने कोतवाली अयोध्या में चोरों के खिलाफ मुकुट चुराने की तहरीर दे दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More