अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी चौरे बाजार स्थित मुख्य बाजार के बच्चू लाल किराना स्टोर की दुकान का ताला तोड़कर चोर नकदी 70000, सहित लगभग 50 हजार रुपये का सामान उठा ले गए।
दुकानदार बच्चू लाल को सुबह मामले की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस चौकी चौरे बाजार से सटे दुकान में चोरी होने से लोगों में डर बना हुआ है।
बाजार के बच्चू लाल पिछले कई वर्षों से किराने की दुकान चलाता है। रोज की तरह अपनी दुकान देर शाम बंद कर घर चला गया था। देर रात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद दुकान के काउंटर में रखा नकदी सहित अन्य सामान उठा ले गए।
सुबह जब बच्चू लाल दुकान पर आया और देखा कि काउंटर खुला और दुकान का ताला टूटा था। बच्चू लाल ने दुकान में रखे सामान व रुपये का मिलान किया तो पता चला कि सामान में नमकीन, बिस्किट, पूजा, कमला पसंद व 70 हजार रुपये जो काउंटर में रखा था।
पीड़ित ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी चौरे बाजार को दी है।चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More