अपराध नियंत्रण होगी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रभारी निरीक्षक मवई

IMG 20200720 WA0010 - अपराध नियंत्रण होगी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रभारी निरीक्षक मवई

✍नितेश सिंह, अयोध्या

  • अपराध नियंत्रण तथा जनता पुलिस के बीच दूरियां कम करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियम कानून के दायरे में हर सम्भव मदद की जायेगी। यह बातें नवागत प्रभारी निरीक्षक मवई राम किशन राना ने कार्यभार ग्रहण के बाद पत्रकारों से वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि हरे वृक्षों के अवैध कटान तथा अवैध शराब के धन्धे पर पूरी तरीके से अंकुश लगाया जायेगा।
  • बीट सिपाही को नियमित रूप से अपने हल्के में रात्रि गश्त की हिदायत दी गयी है।उन्होंने कहा कि उपनिरीक्षकों को भी अपने क्षेत्र में भ्रमण कर गांव में चल रहे विवादों की जानकारी समय से निस्तारण करने के निर्देश दिये गये है।
  • नवागत प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि कोई भी पीड़ित व्यक्ति बगैर मध्यस्थ के अपनी समस्या बताने पर हर सम्भव सहयोग किया जायेगा। पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण थाना स्तर पर भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दलालों का प्रवेश वर्जित होगा।
  • कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत थाना प्रभारी ने अपने मातहतों से परिचय प्राप्त किया तथा थाने की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी ली।उन्होंने अपने थाना क्षेत्र के नागरिकों से कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की देखते हुए एहतियात बरतने की अपील की।
  • प्रभारी निरीक्षक राम किशन राना ने लोगों से मास्क लगाकर ही चलने की अपील की। उन्होंने ने कहा कि बगैर मास्क लगाकर चलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।
Web Admin

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

8 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

8 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

14 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

17 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago