अपनी जान-जोखिम में डालकर सैकड़ों लोग प्राइवेट नाव से नदी पार करने को मजबूर।

20200721 092615 1 - अपनी जान-जोखिम में डालकर सैकड़ों लोग प्राइवेट नाव से नदी पार करने को मजबूर।

✍नितेश सिंह रुदौली, अयोध्या

  • रुदौली तहसील क्षेत्र अंतर्गत घाघरा नदी को पार करने के लिए बाढ़ ग्रस्त गांवो के महंगू का पुरवा,मरौचा,सल्लाहपुर,कोयलावर,अब्बुपुर,उधरौरा,पस्ता,सडरी,पसय्या,नैपुरा आदि गांवों के लोगों द्दारा नदी पार कर जानवरों के लिए चारा गोंडा ज़िला को जाने वाले लोगों को सरकारी नाव न होने से अपनी जान जोखिम में डालकर प्राइवेट नावों से सफर करना पड़ता है।महंगू का पुरवा घाट का नज़ारा कुछ इस तरह देखने को मिला कि नाविक नावों पर छमता से कहीं ज्यादा सवारियों को बैठा कर लोगोँ की जान जोखिम में डालकर बड़ी संख्या में सवारियों को बिना कोई सुरक्षा बंदोबस्त के रोजाना सैकड़ों लोगों को घाघरा नदी पार कराया जा रहा है और नदी के उस पार से जोखिम के साथ वापस भी लाया रहा है।
  • बाढ़ ग्रस्त गांवो के ग्रामीण ने बताया
  • वहीं बाढ़ ग्रस्त गांवो के उधरौररा निवासी अरविंद कुमार सिंह,सड़री पसय्या निवासी राजित राम,मंहगू का पुरवा निवासी रमेश यादव और सल्लाहपुर निवासी रामू वर्मा ने बताया कि दर्जनों गांवों के लोग सरकारी नाव न चलने के कारण अपनी जान जोखिम में डालकर ज्यादा पैसा देकर नदी पार करके नदी के उसपार अपने जानवरों के लिए चारा लाने व अन्य कार्यो के लिए गोंडा जिला में जाते हैं।उक्त लोगों का कहना है कि अगर सरकारी नाव इस बाढ़ ग्रस्त इलाकों में चलने लगे तो लोगों को कम किराया में और अपनी जान जोखिम में डालकर न जाना पड़े।
  • अगर प्रशासन द्दारा नावों पर छमता से अधिक सवारियों की जानो को जोखिम डालकर नदी पार कराने वाले नाविकों पर कोई कार्यवाही न की गई तो ऐसे में यहां कभी भी कोई बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
  • कुछ माह पहले डूबी थी एक नाव
  • इसी क्षेत्र में कुछ माह पहले ही मरौचा घाट से क्षेत्र के लोगों को लेकर जा रही एक ओवर लोड नाव के डूब जाने से कई लोग डूब गए थे जिसमें रूदौली के एक अध्य्यापक की डूबकर मौत हो गई थी जो गोंडा जिला के विद्यालय में तैनात थे।इस सम्बंध में एसडीएम रुदौली विपिन कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज
Web Admin

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

6 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

6 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

6 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

6 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

6 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

7 days ago