
अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना के चौकी क्षेत्र बारुन बाजार अंतर्गत इच्छाराम सिंह महाविद्यालय डोभियारा के निकट एक ट्रैक्टर ट्राली के अनियंत्रित होकर पलटने से ट्रैक्टर चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए।
चौकी प्रभारी बारुन दृवेश त्रिवेदी ने बताया कि दुर्घटना में चालक राकेश 21 वर्ष (पुत्र) रामसुंदर निवासी ग्राम बल्लीपुर तथा खलासी रमेश 20 वर्ष (पुत्र) जयराम निवासी ग्राम खरगपुर मानापुर थाना पूराकलंदर जो दिन में 1 बजे के लगभग शाहगंज-जलालपुर संपर्क मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में आपूर्ति हेतु ट्रैक्टर ट्राली पर सीमेंट की पाइप लाद कर ले जा रहे थे, इच्छाराम सिंह महाविद्यालय डोभियारा बूढनपुर के निकट खोदी गई डामर सड़क में अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गए।
दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्राली पूरी तरह पलट गई जिसमें दोनों नवयुवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने दोनों घायलों को पीआरवी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया। जहां गंभीरावस्था होने के कारण चिकित्सकों ने दोनों घायलों को सरकारी एंबुलेंस से इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर भेज दिया।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More