सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

अधेड़ की गोली मारकर हत्या, मामला दर्ज।

अधेड़ की गोली मारकर हत्या, मामला दर्ज।

सुलतानपुर।

सुलतानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र में साइकिल से घर जा रहे एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि इस घटना में मृतक के पुत्र द्वारा तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।  कुड़वार के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गौरीशंकर पाल ने सोमवार को बताया कि थाना क्षेत्र के तिवारीपुर मठिया गांव के निवासी राजकमल तिवारी (50) रविवार की रात लगभग नौ बजे साइकिल से अपने घर जा रहे थे, तभी नेवरा मोड़ के पास कुछ लोगों ने उन्हें गोली मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग घायल तिवारी को कुड़वार सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र ले गये, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल गठित किया गया है जो आरोपियों की तलाश कर रहा है।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago