अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत |

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी जलालपुर तिराहा के पास प्रयागराज हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शुक्लहिया पातूपुर निवासी करीब 45 वर्षीय परमानंद शुक्ला पुत्र हरिनारायण की दर्दनाक मौत। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है घटना, पैदल सड़क पार करते समय हुआ हादसा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव अंत्य परीक्षण के लिए भेजा। सड़क हादसे पर प्रधान प्रतिनिधि मुकुल आनंद, नीरज शुक्ला, पूर्व प्रधान राजेश कुमार वर्मा सहित तमाम लोगों द्वारा जताई गई गहरी शोक संवेदना। बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी नीलम के अलावा हैं दो नाबालिग बच्चे। सबके परवरिश की मृतक के ऊपर थी जिम्मेदारी। युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम। वहीं दूसरी तरफ सड़क दुर्घटना में हुई मौत की खबर मिलते बीकापुर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक दिवाकर पुलिस टीम के साथ पहुंच कर इलाज के लिए बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने देखते हैं मृत घोषित कर दिया। उप निरीक्षक दिवाकर के द्वारा पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

15 hours ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

16 hours ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

16 hours ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago