अंबेडकरनगर - अयोध्या

अंबेडकरनगर से दिल्ली के लिए बसों का संचालन बंद, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें।

अंबेडकरनगर से दिल्ली के लिए बसों का संचालन बंद, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें।

अंबेडकरनगर।

अंबेडकरनगर जिले में रोडवेज बस से यात्रा करने वालों की मुश्किलें मंगलवार से बढ़ गई हैं। जनपद से दिल्ली, लखनऊ, कानुपर और आजमगढ़ समेत कई अन्य जिलों को जाने के लिए यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव ड्यूटी में जाने के कारण अकबरपुर डिपो के बेड़े में शामिल सात और बसों की मंगलवार से कमी हो गई है। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।

अकबरपुर बस डिपो के बेड़े से मौजूदा समय में कुल 33 बसों का ही संचालन हो रहा है। मंगलवार से दिल्ली के लिए संचालित तीन बसों का संचालन बंद हो गया। वहीं लखनऊ व आजमगढ़ के लिए भी चार बस की कटौती की गई है। परिवहन निगम की बस के चुनाव में जाने का सिलसिला लगातार जारी है। आपको बता दें कि अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े में कुल 66 बसें शामिल हैं। जिनमें से एक-एक कर कुल 33 बसें चुनाव ड्यूटी के लिए जा चुकी हैं। मौजूदा समय में 40 बस बेड़े में मौजूद थीं लेकिन सात और बसों के चले जाने से अब मात्र 33 बस ही शेष रह गई हैं। एआरएम कार्यालय के अनुसार जो सात बसें चुनाव के लिए गई हैं उनमें से तीन बस दिल्ली, चार बस लखनऊ व आजमगढ़ के लिए संचालित थीं। अब संबंधित बस के चले जाने से न सिर्फ दिल्ली के लिए बस का संचालन बंद हो गया है बल्कि लखनऊ व आजमगढ़ के लिए संचालित बसों में चार बस की कटौती की गई है।

एआरएम सीवी राम ने बताया कि बसों के चुनाव ड्यूटी में चले जाने से यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं यात्रियों के हित को देखते हुए बसों के फेरे में बढ़ोत्तरी की गई है। चुनाव ड्यूटी से बसों के आने के बाद ही स्थिति सामान्य होगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago