ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:32 AM IST

अंबेडकरनगर से दिल्ली के: लिए बसों का संचालन बंद, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
अंबेडकरनगर से दिल्ली के लिए बसों का संचालन बंद, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: अंबेडकरनगर से दिल्ली के लिए बसों का संचालन बंद, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।
अंबेडकरनगर से दिल्ली के लिए बसों का संचालन बंद, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें।
10 2024 05 07t170218.460 - अंबेडकरनगर से दिल्ली के लिए बसों का संचालन बंद, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें।

अंबेडकरनगर।

अंबेडकरनगर जिले में रोडवेज बस से यात्रा करने वालों की मुश्किलें मंगलवार से बढ़ गई हैं। जनपद से दिल्ली, लखनऊ, कानुपर और आजमगढ़ समेत कई अन्य जिलों को जाने के लिए यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव ड्यूटी में जाने के कारण अकबरपुर डिपो के बेड़े में शामिल सात और बसों की मंगलवार से कमी हो गई है। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अकबरपुर बस डिपो के बेड़े से मौजूदा समय में कुल 33 बसों का ही संचालन हो रहा है। मंगलवार से दिल्ली के लिए संचालित तीन बसों का संचालन बंद हो गया। वहीं लखनऊ व आजमगढ़ के लिए भी चार बस की कटौती की गई है। परिवहन निगम की बस के चुनाव में जाने का सिलसिला लगातार जारी है। आपको बता दें कि अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े में कुल 66 बसें शामिल हैं। जिनमें से एक-एक कर कुल 33 बसें चुनाव ड्यूटी के लिए जा चुकी हैं। मौजूदा समय में 40 बस बेड़े में मौजूद थीं लेकिन सात और बसों के चले जाने से अब मात्र 33 बस ही शेष रह गई हैं। एआरएम कार्यालय के अनुसार जो सात बसें चुनाव के लिए गई हैं उनमें से तीन बस दिल्ली, चार बस लखनऊ व आजमगढ़ के लिए संचालित थीं। अब संबंधित बस के चले जाने से न सिर्फ दिल्ली के लिए बस का संचालन बंद हो गया है बल्कि लखनऊ व आजमगढ़ के लिए संचालित बसों में चार बस की कटौती की गई है।

एआरएम सीवी राम ने बताया कि बसों के चुनाव ड्यूटी में चले जाने से यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं यात्रियों के हित को देखते हुए बसों के फेरे में बढ़ोत्तरी की गई है। चुनाव ड्यूटी से बसों के आने के बाद ही स्थिति सामान्य होगी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT