अयोध्या उत्तर प्रदेश

हाईवे पर हुए हादसे के बाद लगी आग में डम्फर और बाइक जली, बाइक सवार की जलकर मौत।

हाईवे पर हुए हादसे के बाद लगी आग में डम्फर और बाइक जली, बाइक सवार की जलकर मौत।
अयोध्या।
अयोध्या रायबरेली हाईवे पर गुरुवार को भोर एक डंपर और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई ।आग की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हुई है, जबकि डंपर का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आज पर काबू पाया है।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बताया गया कि भोर में एक डंपर अयोध्या से रायबरेली की ओर अपने निर्धारित पटरी के बजाय गलत दिशा में जा रहा था। इसी दौरान कैंट थाना के बालासराय क्षेत्र में अयोध्या की ओर आ रही एक मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई। आशंका है कि भिड़ंत के बाद मोटरसाइकिल डंपर के नीचे फंस गई और सड़क पर कुछ दूर घिसटने के चलते निकली चिंगारी से आग लग गई। आग देख डंपर का चालक कूद कर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने भोर 3:00 बजे मामले की जानकारी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी तो जिला मुख्यालय से फायर दस्ता मौके पर भेजा गया और फायर दस्ते ने आग पर काबू पाया।
अग्निशमन शाखा प्रभारी नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी का कहना है कि डंपर के टायर और केबिन में आग लगी हुई थी।आग बुझाने के बाद पता चला कि डंपर के नीचे एक बाइक फंसी है और एक युवक का शव पड़ा है। दस्ते ने आग पर काबू पाया है। कैंट थाना प्रभारी संजय मौर्य का कहना है कि डंपर के नीचे मिले अज्ञात युवक को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कराई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago