Categories: धर्म

Karwa Chauth Vrat Katha करवा चौथ व्रत की कथा

Karwa Chauth Vrat Katha करवा चौथ व्रत की कथा

Karwa Chauth Vrat Katha: वैदिक ज्योतिष अनुसार करवा चौथ का व्रत इस साल 13 अक्टूबर को रखा जाएगा। . इस दिन महिलाएं बिना अन्न और पानी के पूरा दिन उपवास करती हैं और रात को करवा चौथ की पूजा और चांद को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं। सात ही इस दिन करवा चौथ व्रत कथा सुनने का विशेष महत्व है। मान्यता है इस कथा को पढ़े बिना व्रत अधूरा माना जाता है।
करवाचौथ की कथा
काफी समय पहले की बात है। एक साहूकार था। उसके सात पुत्र और एक पुत्री थी। सभी भाई अपनी बहन को बहुत प्यार करते थे। वहीं एक साथ ही बैठकर भोजन करते थे। एक दिन जब कराचौथ आई तो बहन ने अपनी भाभियों के साथ करवाचौथ का व्रत रखा। रात को सभी भाई खाना खाने आए और उन्होंने बहन से भी खाना खाने को कहा। तब ही मां ने कहा कि इसका करवाचौथ का व्रत है यह चांद निकलने के बाद ही खाएगी।
यह सुनकर उसके भाइयों ने जंगल में आग जलाकर छलनी में से चांद दिखा दिया। इसके बाद उसने चांद को अर्घ्य दे दिया और खाना खाने बैठ गई। जैसे ही उसने पहला टुकड़ा तोड़ा तो उसे छींक आ गई और दूसरे टुकड़े में बाल निलका। वहीं जैसे ही उनसे तीसरा टुकड़ा तोड़ा तो उसे अपने पति की मृत्यु की खबर प्राप्त होती है। वह यह सुनकर रोने लगी।
इसके बाद उसकी भाभी ने उसे भाई हरकत के बारे में बताती है। कि उसके साथ ऐसी घटना क्यों हुई। भाभी ने बताया कि करवा चौथ का व्रत बिना चांंद के टूटने से चंद्र देवता नाराज हो गए। इस बात को सुनकर उसने प्रण लिया कि वह अपने पति का अंतिम संस्कार किसी भी कीमत पर नहीं होने देगी। जब तब वह उन्हें जीवन नहीं कर लेती। इसके बाद वह पूरी साल तक अपने पति की रक्षा के लिए उसके शव के पास ही रहती है।
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago