वनवास पूरा कर वापस लैटे भगवान राम

वनवास पूरा कर वापस लैटे भगवान राम|

अयोध्या|
लंका विजय के बाद श्रीराम और भरत के मिलन की लीला का मंचन किया गया। रावण का वध कर लंका का राज विभीषण को सौंप अयोध्या लौटते हैं । भगवान राम के बारे में जानकारी पर अयोध्यावासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। नर-नारी राम के स्वागत को दौड़ पड़े। भरत और शत्रुघ्न के साथ पूरी अयोध्या भगवान राम-लक्ष्मण और माता सीता को लेने अयोध्या की सीमा पर पहुंची। अयोध्या पहुंच भगवान राम सर्वप्रथम माता कैकेयी से मिले। यह दृश्य देख उपस्थित लोगों की आंखे नम हो गईं।
भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास समाप्त करने के बाद अयोध्या आगमन और राम राज की स्थापना के साथ ही अयोध्या में राम लीला का समापन हो गया। अंतिम दिन का मंचन में भरत की प्रतीक्षा आज समाप्त हुयी.जैसे ही प्रभु श्रीराम के चरण भरत की कुटिया के बाहर पड़े, भगवान भरत सहित उनके आगमन और दर्शन की प्रतीक्षा को आतुर समस्त अयोध्या वासियों की आंखें खुशी से भर आई। अपने प्राणों को त्याग करने की प्रतिज्ञा करने वाले भरत तुरंत ही भगवान के दर्शन को दौड़े पड़े। उनके चरणों मैं नतमस्तक हो गए, प्रभु श्री राम ने भरत को अपने गले से लगा लिया। समस्त ऋषि- मुनि, देवता, गंधर्व व अयोध्या वासी जयकार करने लगे। भगवान राम अपना वनवासी वेष त्यागकर राजशाही वेष धारण किए। इसके बाद गुरु वशिष्ठ ने राज्याभिषेक किया। इस दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।
लल्ली देवी टकसाल, साहबगंज स्थित श्रीराम जानकी मंदिर व अशोकपुरम जप्ती में रामलीला के दौरान श्रीराम-भरत मिलाप का मंचन किया गया। केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल और केंद्रीय समिति के अन्य पदाधिकारी प्रत्येक रामलीला स्थलों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। केंद्रीय समिति अध्यक्ष के साथ केशव बिगुलर, राजेश गौड़, बजरंगी साहू, सुनील मौर्य सहित सभी पदाधिकारियों ने जगह जगह प्रभु श्रीराम की आरती उतारी।
केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि मौसम खराब होने के बावजूद ना तो रामलीला समितियों के उत्साह में कोई कमी दिखी और ना ही आम जनमानस के सैलाब को यह विपरीत परिस्थिति रोक पाई। अयोध्या की जनता अपने प्रभु श्री राम के दर्शन को व्याकुल थी, आज 14 वर्ष के पश्चात भगवान का दर्शन करके के उद्देश्य से समस्त अयोध्यावासी प्रसन्नता पूर्वक रामलीला के कार्यक्रमों में शामिल रहे। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल के साथ केशव बिगुलर, राजेश गौड़, बजरंगी साहू, सुनील मौर्य सहित सभी पदाधिकारियों ने जगह जगह प्रभु श्री राम की आरती उतारी|
editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

6 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

6 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

7 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

7 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

7 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

7 days ago