राज ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर बड़ी सियासत , दो धड़ों में बंटे संत

280562143 742156516790079 5643655771208756134 n - राज ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर बड़ी सियासत , दो धड़ों में बंटे संत

#अयोध्या। मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर सियासी गलियारों में ही नहीं बल्कि अयोध्या के चौक-चौराहों पर भी हलचलें तेज हो गई हैं। नाका चुंगी चौराहे पर रातों-रात लगे राज ठाकरे के आगमन की होर्डिंग ने एक बार फिर से खलबली मचा दी है। होर्डिंग में मनसे प्रमुख के अलावा महाराष्ट्र के पांच निवेदकों की तस्वीरें हैं, जो कि अयोध्या भूमि पर राज ठाकरे के प्रथम आगमन पर स्वागत कर रहे हैं।
यह होर्डिंग कैसरगंज सांसद बृजभूषण के होर्डिंग के बगल ही लगा दी गई है। अब यह समझ से परे है कि मनसे की होर्डिंग में अयोध्या से कोई भी स्वागताकांक्षी नहीं तो उनकी होर्डिंगें लगवा कौन रहा है। वहीं इस पूरे मामले में अयोध्या के राजनेता व संत दो धड़ों में बंटते नजर आ रहे हैं।
नाका पर लगे होर्डिंग में न तो किसी का फोन नंबर है और न ही होर्डिंग बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस का नाम। ऐसे में सबके मन में एक ही सवाल कौंध रहा है कि आखिर इन होर्डिंगों को कौन और कब लगवा रहा है। महाराष्ट्र के नेता व मनसे प्रमुख राज ठाकरे की अयोध्या में 5 जून को यात्रा प्रस्तावित है। कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह ने कह दिया है कि जब तक राज ठाकरे उत्तर भारतीयों से माफी नहीं मांग लेंगे तब तक उन्हें अयोध्या में घुसने नहीं दिया जाएगा।
बृजभूषण को इसके लिए अयोध्या के संतों का भी साथ मिल चुका है, लेकिन सांसद लल्लू सिंह व विनय कटियार ने राज ठाकरे को समर्थन देकर बृजभूषण को अकेला कर दिया है। खबर आ रही है कि अयोध्या के बड़ा भक्त माल मंदिर के महंत अवधेश दास ने राज ठाकरे का खुलकर समर्थन किया है।
कहा की जब राम भक्तों पर गोली चलाने वाले मुलायम और कोरोना काल में यूपी और बिहार के लोगों को दिल्ली से बाहर करने वाले मुख्यमंत्री केजरीवाल का स्वागत किया गया तो फिर राज ठाकरे का क्यों विरोध किया जा रहा है। वहीं अखिल भारत हिन्दू महासभा ने भी राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा का विरोध कर रहे तत्वों की कड़ी आलोचना करते हुए उनके विरोध को राजनीति से प्रेरित बताया।
हिन्दू महासभा अयोध्या जिला अध्यक्ष एडवोकेट राकेश दत्त मिश्र ने कहा कि अयोध्या जनपद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने केंद्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश पर राज ठाकरे का अयोध्या आगमन पर भव्य अभिनन्दन की तैयारियों में जुट गए हैं।
▪️ब्रजभूषण ने जारी की होटल व धर्मशालाओं की सूची
कैसरगंज सांसद ब्रजभूषण सिंह ने अयोध्या में 5 जून को 5 लाख उत्तर भारतीयों को जुटने का आह्वान किया है। इसके लिए उन्होंने अयोध्या पहुंचने वाले लोगों को होटलों व धर्मशालाओं में रुकने पर 50 प्रतिशत छूट दिलाने की घोषणा की थी। अब सांसद ने छूट देने वाले उन 50 से अधिक प्रमुख होटल व धर्मशालाओं की सूची भी जारी कर दी है, जिसमें होटल कृष्णा पैलेस, शाने अवध, तिरुपति व बिड़ला धर्मशाला समेत कई स्थल शामिल हैं।

Web Admin

Share
Published by
Web Admin

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago