राम मंदिर निर्माण के लिये 74 दानवीरों ने खोला खजाना, 15 हजार दान दाताओं के चेक हुये बाउंस।

राम मंदिर निर्माण के लिये 74 दानवीरों ने खोला खजाना, 15 हजार दान दाताओं के चेक हुये बाउंस।

अयोध्या।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दानदाताओं ने दिल खोलकर दान दिया है। एक ऑडिट के मुताबिक अब तक 3400 करोड़ रुपये की समर्पण निधि मन्दिर को मिल चुकी है। सबसे बड़ी बात यह है कि देश के 74 दानवीरों ने 1 करोड से भी अधिक की समर्पण निधि ट्रस्ट को दी है।

हालांकि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का मानना है कि आडिट पूरी होने के बाद धनराशि में और भी बढ़ोतरी संभव है। खबर यह भी है कि चेक से समर्पण निधि देने वाले अयोध्या के 2 हजार भक्तों का चेक बाउंस हो गया। मन्दिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से 27 फरवरी देश के सभी राज्यों में समर्पण निधि अभियान चलाया गया था। देश के 90 फीसदी जिलों में ऑडिट होने के बाद मार्च में ऑडिट होने तक 3400 करोड रुपये प्राप्त होने की सूचना आई थी। ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्त भी ऑडिट होने के बाद ही फाइनल आंकड़ों के सामने आने की बात कर रहे हैं।

श्रीराम मंदिर के लिए दान करने वालों में लगभग 22 करोड़ रुपये के कई चेक ऐसे भी हैं जो बाउंस हुए हैं। चेक बाउंस कराने वाले सबसे अधिक अयोध्या जिले के लोग हैं। अयोध्या जिले में चेक बाउंस कराने वालों की संख्या 2 हज़ार से अधिक है, जबकि देश भर से आए 15 हज़ार से अधिक लोगों के चेक विभिन्न कारणो से वापस कर दिए गए हैं, जिनमें अकाउंट में बैलेंस नहीं होना भी प्रमुख कारण है।तकनीकी कारणो से बाउंस होने वाले चेक को फिर से बैंक के साथ बैठक करके उन्हे दोबारा रिप्रेजेंट किया जाएगा।

श्री राम मंदिर के लिए एक लाख रुपये से लेकर 5 लाख रु तक दान करने वालों की संख्या 31 हज़ार 663 है। 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख तक दान करने वालों की संख्या 1,428 है। 10 लाख से लेकर 25 लाख रुपये तक दान करने वालों की संख्या 950 है। 25 लाख से लेकर 50 लाख रुपये दान करने वालों की संख्या 123 है। 50 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रु तक दान करने वालों की संख्या 127 है। एक करोड़ से अधिक का दान करने वालों की संख्या 74 है।

editor

Recent Posts

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

5 days ago

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More

1 week ago

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान।

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More

1 week ago

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More

1 week ago

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

1 week ago